DIWALI RANGOLI DESIGN:दिवाली पर बनाये इस तरीके से रगोली और स्वागत करे माँ लक्ष्मी का
दिवाली पर बनाये इस तरीके से रगोली और स्वागत करे माँ लक्ष्मी का|
Diwali Rangoli 2022:दिवाली पर बनाये इस तरीके से रगोली और स्वागत करे माँ लक्ष्मी का। दरवाज़े पर बनी रंगोली सभी लोगो को भाती है ।रंगोलियों का अध्यात्म से भी जुड़ाव है । रंगोली के बिना दीपावली का त्योहार अधूरा है। दिवाली पर लगभग सभी लोग अपने घरों के बाहर रंग-बिरंगी रंगोली बनाते हैं। हालांकि, कई लोगों को रंगोली बनाना बहुत मुश्किल काम लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो आप यहां बताए गए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। जिससे रंगोली बनाना आसान हो जाएगा।
- वर्तमान में बाजार में कई रेडीमेड रंगोली डिजाइन उपलब्ध हैं। जिन पर आपको बस रंग जोड़ने की जरूरत है और आपकी रंगोली तैयार है। इसके लिए सबसे पहले रंगोली की मनचाही डिजाइन चुनें।
- अगर आपको रंगोली बनाना मुश्किल लगता है, तो जमीन पर चाक से रंगोली बनाएं। इसके बाद बनाई गई आकृति को अपने पसंदीदा रंग से भरें। जिसके बाद आपकी पसंद की रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी।
- आप बर्तनों की मदद से रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए जमीन पर एक बर्तन रखें और उसके चारों ओर रंगों का घेरा बना लें। इसके बाद एक बड़ा कटोरा रखें, इस गोले के बाहर भी रंगों का गोला बना लें। इसी तरह से आप एक बड़ा बर्तन रखकर कई गोले बना सकते हैं। जब यह घेरा बन जाए तो आप इसके अंदर कुछ पत्तों की डिजाइन बना सकते हैं, नहीं तो आप अपने अंदर असली फूल की पंखुड़ियां डालकर भी अपनी रंगोली सजा सकते हैं।


.jpg)

.jpg)


No comments