योगी सरकार ने किया बड़ा फैसला, UP में 1 लाख रुपये की छूट |इलेक्ट्रॉनिक कार पर खरीद पर
योगी सरकार ने किया बड़ा फैसला, UP में 1 लाख रुपये की छूट ;इलेक्ट्रॉनिक कार पर खरीद पर
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक नई पॉलिसी को मंजूरी दे दी है. नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति के अनुसार यूपी में कोई नया इलेक्ट्रिक कार खरीदता है तो उसे अच्छी छूट मिलेगी। इलेक्टॉनिक कार पर १ लाख रुपये तक की छूट मिलेगी 
उत्तर प्रदेश सरकार की नई नीति के तहत अगर यूपी में कोई व्यक्ति नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदता है तो उसे भारी छूट मिलेगी. ये छूट इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स से लेकर, 3-व्हीलर्स, कार और बस तक पर लागू होगी. सरकार राज्य में खरीदे जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को फैक्ट्री मूल्य पर 15 प्रतिशत की सब्सिडी देगी.
इसके हिसाब से राज्य में पहले खरीदे जाने वाले 2 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन पर 5,000 रुपये प्रति वाहन की छूट मिलेगी. वहीं शुरुआती 50,000 इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन खरीद पर 12000 रुपये प्रति यूनिट की छूट मिलेगी। हलाकि कार खरीदने में पहली 25000 कार खरीदने वाले को 1 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी
बस खरीदने पर बचेंगे 20 लाख रुपये
सरकार ने इलेक्ट्रिक बस खरीद पर भी भारी छूट का ऐलान किया है. राज्य में शुरुआती 400 इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी
5 साल तक रजिस्ट्रेशन मुफ्त
योगी सरकार की नई नीति के मुताबिक राज्य में पहले के तीन साल में खरीदे जाने वाले सभी इलेक्ट्रिक वाहन को रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन चार्ज नहीं देना होगा।

No comments