UPSSSC PET 2022 : PET में लागू होंगे ये नए नियम, विस्तार में जाने इसमें सफल होने के बाद अभ्यर्थी कहां करेंगे नौकरी ।
UPSSSC PET 2022 : PET में लागू होंगे ये नए नियम, विस्तार में जाने इसमें सफल होने के बाद अभ्यर्थी कहां करेंगे नौकरी ।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राज्य की एक विश्वसनीय संस्था है इसके माध्यम से अनेक पदों के भर्तियों के लिए आयोजन किया जाता है।आयोग इसमें शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है । विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 37 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। गौरतलब है कि UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिएअभ्यर्थियों का PET में शामिल होना आवश्यक कर दिया गया है। अगर आप भी इसमें शामिल होने जा रहे हैं और बचे हुए दिनों में इसकी बेहतर तैयारी करके PET में अच्छा स्कोर करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास UPSSSC PET Course की सहायता ले सकते हैं और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में इसकी तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
download admit card here : http://upsssc.gov.in/
पीईटी में लागू होंगे ये नए नियम।
PET 2022 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को बेहद ही सावधानी के साथ प्रश्नों का जवाब देना होगा। दरअसल इस परीक्षा में कुछ खास नियम भी लागू होंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसमें नेगटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.25 मार्क्स मार्क्स काटे जाएंगे। इसके अलावा 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित होने वाली PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मार्क्स को नॉर्मलाइज भी किया जाएगा। साथ ही इसमें शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों से हिंदी तथा इंग्लिश भाषाओं में प्रश्न पूछे जा सकते हैं।


No comments